Uttar Pradesh

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस में था दबदबा; जानें BJP नेता का सियासी सफर



हाथरस: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का 65 साल की उर्म में शुक्रवार रात 10 बजे आगरा में निधन हो गया. पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रामवीर उपाध्याय के निधन की सूचना से उनके परिजनों-समर्थकों में भारी शोक का माहौल है. रामवीर उपाध्याय लगातार 5 बार विधायक रहे हैं और 4 बार प्रदेश में बसपा सरकार में ऊर्जा, सहित कई अहम विभागों के मंत्री रह चुके थे. रामवीर उपाध्याय वर्तमान में भाजपा में थे.
रामवीर 25 साल लगातार रहे विधायक
रामवीर उपाध्याय का जन्म 1 अगस्त 1957 को हुआ था. रामवीर उपाध्याय हाथरस सहित पूरे प्रदेश में ब्राह्मण नेता के रूम में जाने जाते थे. रामवीर उपाध्याय 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने. वह बसपा सरकार में 4 बार कैबिनेट मंत्री रहे थे. रामवीर उपाध्याय का बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दबदबा हुआ करता था. रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा था और जीते भी थे. वह हाथरस सदर सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने गए और उसके बाद 2012 में सिकन्दराराऊ से विधायक चुने गए. वहीं, वह 2017 में सादाबाद विधानसभा से विधायक चुने गए. साल 2022 में उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा था, मगर खराब स्वास्थ्य के कारण वह पूरे चुनाव में सिर्फ एक दिन प्रचार करने आये थे. इसकी वजह से रामवीर उपाध्याय को लोकदल के उमीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू ने करीब 6000 वोटों से चुनाव हराया था.

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में
रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में रहा है. रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और वह एक बार आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद भी रही हैं. रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं. एक भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी रहे हैं और एक भाई रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख मुरसान हैं. वहीं रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरांग उपाध्याय भी भाजपा में सक्रिय युवा नेता हैं. इस तरह से रामवीर का पूरा परिवार भाजपा में है.

काफी समय से चल रहे थे बीमार
रामवीर उपाध्याय काफी समय से बीमार थे. आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में उनका शुक्रवार की रात 10 बजे निधन हो गया. रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही हाथरस में शोक का माहौल छा गया और रामवीर के परिजनों व समर्थक आगरा उनके आवास पर पहुंच गए. रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित ने जानकारी दी है कि रामवीर उपाध्याय की अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रहेगी. उसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव बामौली मे अंतिम संस्कार किया जाएगा.ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |Tags: Hathras news, Uttar pradesh newsFIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 09:11 IST



Source link

You Missed

A Breakdown – Hollywood Life
HollywoodApr 28, 2026

A Breakdown – Hollywood Life

Image Credit: Getty Images Justin Timberlake and Jessica Biel may be one of Hollywood’s most recognizable couples, but their…

Scroll to Top