Uttar Pradesh

Mainpuri Bypoll 2022 Result: मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालेंगी डिंपल, मैनपुरी में सपा को मिली बड़ी जीत



हाइलाइट्समैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की चौथी सबसे बड़ी जीत डिंपल यादव ने रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार 461 वोटों से हरायासपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी सीटमैनपुरी. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी. चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक डिंपल ने 2 लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की. डिंपल ने 6 लाख 18 हजार 120 वोट हासिल किये, जबकि शाक्य को 3 लाख 29 हजार 659 वोट मिले.

मालूम हो कि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी. इस सीट के उपचुनाव के तहत 5 दिसंबर को मतदान हुआ था. सपा ने अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम की बहू डिंपल को अपना प्रत्याशी बनाया था.

मैनपुरी में सपा की बड़ी जीत

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है. इस सीट से सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान को 3 लाख 64 हजार 666 मतों से पराजित किया था. इससे पहले साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव 3 लाख से ज्यादा मतों से जीतने में कामयाब रहे थे. उस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक शाक्य को 37 हजार 870 मतों से पराजित किया था.” isDesktop=”true” id=”5021601″ >

ये भी पढ़ें:  Assembly Election 2022 Result: बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी बोले- Thank You Gujarat

मुलायम सिंह यादव वर्ष 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़, दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव जीते थे. बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव भी तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 3 लाख 21 हजार 249 वोटों से हराया था. उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|Tags: Akhilesh yadav, By election, Dimple Yadav, Mainpuri NewsFIRST PUBLISHED : December 08, 2022, 18:15 IST



Source link

You Missed

GHMC Summer Coaching Camps Begin
Top StoriesApr 26, 2026

GHMC Summer Coaching Camps Begin

HYDERABAD: The annual Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) Summer coaching camps commenced on Saturday and will continue till…

Scroll to Top