Sports

अब गेंदबाजों की खैर नहीं, 43 साल के धोनी ने दिखाए तूफानी तेवर, IPL 2025 से पहले उगली आग| Hindi News



IPL 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से आग उगलते हुए नजर आ रहे हैं. 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के नेट सेशन में अपने तूफानी तेवर दिखा दिए हैं, जो IPL 2025 से पहले विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बुरी खबर है. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में अपना पहला ही मैच चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेलना है. चेपॉक मैदान चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का किला माना जाता है, जहां किसी भी विरोधी टीम के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं है.
43 साल के धोनी ने दिखाए तूफानी तेवर
महेंद्र सिंह धोनी IPL 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर खेलने के लिए तैयार हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से पहले यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छे टच में नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी के अंदर 25 साल के युवा जैसा जोश नजर आ रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के नेट सेशन में महेंद्र सिंह धोनी बड़ा हिट मारते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान एक शॉर्ट डिलीवरी पर छक्का जड़ दिया.
IPL 2025 से पहले उगली आग
महेंद्र सिंह धोनी ने विरोधी टीम के गेंदबाजों को ट्रेलर दिखा दिया कि IPL 2025 के आने वाले मैचों में क्या होने वाला है. पिछले कुछ सालों में महेंद्र सिंह धोनी की पावर हिटिंग देखने लायक रही है. आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के लिए 43 साल की उम्र में भी खेल पाना मुमकिन हो गया है. महेंद्र सिंह धोनी पारी के आखिर में आने का विकल्प चुनते हैं और फिनिशर का रोल निभाते रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भी उनके लंबे और शानदार करियर में मुख्य आकर्षण में से एक रही है, लेकिन पिछले सीजन की शुरुआत में उन्होंने स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी.
 (@Akaran_1) March 14, 2025

 (@mufaddal_vohra) March 14, 2025

 (@imAashutoshh) March 14, 2025

धोनी के विस्फोटक रूप को देखने के लिए तैयार हैं फैंस
चेन्नई टीम मैनेजमेंट और उसके फैंस आगामी IPL सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के विस्फोटक रूप को देखने के लिए उत्सुक होंगे. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में अपना पहला ही मैच चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेलना है. इस मैच में रविचंद्रन अश्विन, महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी नौ सीजन के बाद एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि 2025 आईपीएल में उनका आखिरी साल होगा या नहीं.



Source link

You Missed

Labour Commissioner Inspects Sites for Worker Amenity Hubs in Guntur
Top StoriesMay 8, 2026

गुंटूर में मजदूर सुविधा हब्स के लिए साइटों का निरीक्षण करता है श्रम आयुक्त

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के श्रम विभाग ने गुंटूर शहर में एकीकृत श्रम सुविधा परिसरों, जिन्हें लोकप्रिय रूप से…

Adobe Expands India Footprint With New Noida Office; India Teams To Drive AI Innovation
Top StoriesMay 8, 2026

एडोब ने नोएडा में नए ऑफिस के साथ भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाई; भारत के टीम AI नवाचार को आगे बढ़ाएंगे

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी मेजर एडोब ने शुक्रवार को नोएडा में एक नए ऑफिस की शुरुआत की घोषणा…

Critical heart health data revealed by wearables, with limits
HealthMay 8, 2026

वियरेबल्स ने हृदय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण डेटा का खुलासा किया, लेकिन कुछ सीमाएँ भी हैं

स्मार्टवाच और रिंग जैसे वेयरबल डिवाइस स्वास्थ्य के उपकरणों के रूप में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। ये…

Scroll to Top