Uttar Pradesh

Train Cancelled: कोहरे की वजह से बड़ी संख्या में ट्रेनें फरवरी तक निरस्त, चेक करें शेड्यूल



अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. यही वजह है कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बड़ी संख्या में कई ट्रेनों को फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 4 दिसम्बर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक चलने वाली 12537/12538 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

एक दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 12583/12584 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. एक दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. 5 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 15059/15060 लालकुआं आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. एक दिसंबर 2023 से 24 फरवरी 2024 तक चलने वाली 14615/14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी.

इसी तरह, गोरखपुर से 7 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. आनंद विहार टर्मिनल से 6 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक चलने वाली 15058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. कानपुर सेंट्रल से 05 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. काठगोदाम से 4 दिसंबर 2023 से 26 फरवरी 2024 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. बलिया से सात दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी. आनन्द विहार टर्मिनल से 06 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक चलने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनें निरस्तकामाख्या से 7 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. आनंद विहार टर्मिनल से 8 दिसंबर 2023 से 1 मार्च 2024 तक चलने वाली 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. सीतामढ़ी से 3 दिसंबर 2023 से 2 मार्च 2024 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.आनन्द विहार टर्मिनल से 1 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. बरौनी से 4 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

वहीं, प्रयागराज जंक्शन से एक दिसम्बर 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14723 प्रयागराज जंक्शन भिवानी एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के मध्य निरस्त रहेगी. भिवानी से दो दिसम्बर, 2023 से 01 मार्च, 2024 तक चलने वाली 14724 भिवानी-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं. के मध्य निरस्त रहेगी.
.Tags: Local18, Lucknow news, Train Cancelled, Train newsFIRST PUBLISHED : November 29, 2023, 22:33 IST



Source link

You Missed

Puttaparthi To Be Centre For Producing India’s 5th-generation Fighter Jets
Top StoriesMay 17, 2026

पुत्तापर्थी भारत के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट्स के उत्पादन का केंद्र बनेगा

पुत्तपर्थी हवाई अड्डे के आसपास प्रस्तावित एयरोस्पेस और रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र, जो लगभग 650 एकड़ में फैला हुआ…

Britain avoids Iran offensive role as UK military gaps draw scrutiny
WorldnewsMay 17, 2026

ब्रिटेन ईरान के खिलाफ आक्रामक भूमिका से बचता है, ब्रिटिश सैन्य क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित होता है

लंदन: ब्रिटेन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह “हॉर्मुज स्ट्रेट में नेविगेशन की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने…

Scroll to Top