Uttar Pradesh

शरीर में विटामिन सी की है कमी, इन फलों में पाये जाते हैं भरपूर स्रोत, सेहत के लिए है फायदेमंद।

संतरे का जूस स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है

संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह त्वचा को निखारने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है। जिन लोगों को कमजोरी, थकान या भूख न लगने की समस्या होती है, उनके लिए भी संतरे का जूस लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए संतरे का जूस काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आयुष विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा दीक्षित के अनुसार, संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह त्वचा को निखारने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है।

जिन लोगों को कमजोरी, थकान या भूख न लगने की समस्या होती है, उनके लिए भी संतरे का जूस लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। डॉ दीक्षित के मुताबिक, सुबह खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में जूस पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर जिन्हें गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है। बेहतर है कि नाश्ते के बाद या दिन में किसी भी समय ताजा निकाला हुआ जूस पिया जाए।

पैकेट वाले जूस की बजाय घर पर ताजा संतरे का रस निकालकर पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। संतरे में प्राकृतिक मिठास पहले से मौजूद होती है, इसलिए अतिरिक्त शुगर से बचना चाहिए। मधुमेह के मरीज भी डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

संतरे का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और रक्तचाप संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। नियमित लेकिन संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। संतरा फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

You Missed

authorimg
Uttar PradeshMar 6, 2026

पशुपालन | दुग्ध उत्पादन के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्रीड कौनसी है | गाय की अच्छी नस्लें कौनसी हैं | पशुपालन से आय कैसे कमाएं |

किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बनता जा रहा है पशुपालन उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भी…

Scroll to Top