Sports

रांची टेस्ट के बीच धोनी को लेकर जबरदस्त चर्चा, वायरल हो रहा पहला अपॉइंटमेंट लेटर| Hindi News



MS Dhoni Appointment Letter Viral: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच जारी है. दरअसल, रांची टेस्ट के बीच अचानक भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. बता दें कि रांची पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर है. भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का पहला अपॉइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.    
वायरल हो रहा धोनी का अपॉइंटमेंट लेटर बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले दक्षिण पूर्व रेलवे में नौकरी करते थे. महेंद्र सिंह धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बतौर टिकट कलेक्टर जॉब करते थे. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने देश के लिए क्रिकेट खेलने का अपना सपना पूरा करने के लिए टिकट कलेक्टर की नौकरी को छोड़ दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. धोनी का अपॉइंटमेंट लेटर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 
(@mufaddal_vohra) February 25, 2024

 (@CaptainnRogerrs) February 25, 2024

 (@Zunx11) February 25, 2024

 (@KCRH261564) February 25, 2024

धोनी का रिकॉर्ड 
धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पांचवें वनडे मैच में विशाखापट्टनम में 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 224 रन रहा. धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.
आईपीएल में अभी भी खेल रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत से 5082 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी. धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है. इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था. साल 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी.



Source link

You Missed

authorimg
Uttar PradeshFeb 6, 2026

UP News Live | Netflix Web Series

Last Updated:February 06, 2026, 08:17 ISTUP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी…

Scroll to Top