Sports

मुंबई इंडियंस अगले IPL सीजन में कर देगी इस दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी? नाम जानकर चौंक जाएंगे फैंस



IPL 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए इस बार IPL 2022 सीजन बेहद भयानक साबित हुआ है. मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2022 के 14 मैचों में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस की टीम इस बार 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी. 
मुंबई इंडियंस अगले IPL सीजन में कर देगी इस दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी?
इस बेहद खराब IPL सीजन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अगले IPL सीजन में एक दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी कर सकती है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि मुंबई इस सीजन में कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर सकती है. बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस IPL सीजन में बड़े भरोसे के साथ कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था. कीरोन पोलार्ड को रिटेन करने के चक्कर में मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या जैसे विस्फोटक ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया. 
नाम जानकर चौक जाएंगे फैंस
कीरोन पोलार्ड पर दांव लगाना मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती साबित हुई. कीरोन पोलार्ड IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैचों में केवल 144 रन ही बना पाए, जिसके बाद अंत के कुछ मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि कीरोन पोलार्ड ने शायद अपना आखिरी IPL सीजन खेल लिया है. अगर मुंबई इंडियंस कीरोन पोलार्ड को रिलीज करती है तो उनके खाते में 6 करोड़ रुपये आ जाएंगे.



Source link

You Missed

Top StoriesMay 15, 2026

Buying of Sunflower to Resume Soon

Karimnagar: MARKFED district manager Mohmaad Habeeb on Thursday said the government was committed to procuring the entire sunflower…

Scroll to Top