Morocco vs Portugal FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हारकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पुर्तगाल को हराकर मोरक्को टीम ने बड़ा उलटफेर किया है. मोरक्को के गोलकीपर ने दमदार खेल दिखाया और सभी का दिल जीत लिया. इस हार के साथ पुर्तगाल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिताब का सपना भी टूट गया है.
मोरक्को ने दर्ज की शानदार जीत
पहले हाफ में मोरक्को ने गोल करने के लिए ताबड़तोड़ कई हमले किए. हाफ-टाइम से ठीक पहले मोरक्को के लिए एन नेसरी ने हेडर के जरिए गोल किया है. इससे मोरक्को टीम ने 1-0 की लीड ले ली, जो अंत तक कायम रही. मोरक्को के डिफेंस ने पुर्तगाल के आक्रामण को पूरी से बांध दिया और उनके सामने दीवार बनकर खड़े हो गए, जिससे पुर्तगाल टीम मैच में एक भी गोल दागने में विफल साबित हुई.
@adidasfootball | #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022
मोरक्को ने रचा इतिहास
पुर्तगाल को 1-0 से हराते ही मोरक्को ने इतिहास रच दिया है. मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अफ्रीका और अरब देशों की पहली टीम बन गई है. पुर्तगाल ने अपनी स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल नहीं किया था. बाद में जब वह मैदान पर उतरे, तो कोई कमाल नहीं दिखा पाए. खेल के अंतिम क्षणों में पुर्तगाल टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.
गोलकीपर बने रोड़ा
मोरक्को के लिए गोलकीपर यासीन बानो शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पुर्तगाल की तरफ हुए कई आक्रामक बचाव किए. वह मैदान पर बिल्कुल चट्टान की तरह डटे रहे. पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये लगातार पांचवां फीफा वर्ल्ड कप है. ऐसा माना जा रहा है. इसके बाद वे नहीं खेलेंगे. इस मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने की बराबरी भी कर ली है.
दोनों ही टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन:
पुर्तगाल: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स, गोंजालो रामोस.
मोरक्को: यासीन बूनो, अशरफ हकीमी, रोमेन साईस, जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, सोफियान अमराबत, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, हकीम जियेच, सोफियान बौफाल, यूसुफ एन नेसरी.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
Kanpur News: Indian Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi arrives in Kanpur, says Gen 2047 is being prepared in India, UP has given birth to heroes
Last Updated:February 02, 2026, 23:40 ISTKanpur latest news : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कानपुर…

