Sports

IPL 2022 में इस कप्तान ने तोड़ा अपनी ही टीम का भरोसा, अगले सीजन में कट जाएगा पत्ता!



IPL 2022: IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का प्रदर्शन बेहद घटिया रहा है. मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को पंजाब किंग्स की टीम ने बड़े भरोसे के साथ IPL 2022 सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया था, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. कप्तानी हो या बल्लेबाजी हर मोर्चे पर मयंक अग्रवाल फिसड्डी साबित हुए हैं. 
IPL 2022 में इस कप्तान ने तोड़ा अपनी ही टीम का भरोसा
पंजाब किंग्स की टीम IPL 2022 के प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई, जिसके बाद अगले सीजन में मयंक अग्रवाल की कप्तानी जाना तय है. मयंक अग्रवाल को इस साल पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था और कप्तानी भी सौंपी थी. मयंक अग्रवाल ने अपनी बैटिंग से भी सभी को निराश किया है. मयंक अग्रवाल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों की आलोचना हो रही है.
अगले सीजन में कट जाएगा पत्ता!
मयंक अग्रवाल IPL 2022 में पंजाब किंग्स की टीम के लिए सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं. मयंक अग्रवाल IPL 2022 के 13 मैचों में सिर्फ 196 रन ही बना पाए हैं. मयंक अग्रवाल की फ्लॉप बल्लेबाजी को देखते हुए उनको इस सीजन के बाद कप्तानी से भी हटाया जा सकता है. मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स की टीम रिलीज भी कर सकती है.



Source link

You Missed

Rajasthan Royals Look To Seal Last IPL Playoffs Spot Against Mumbai Indians
Top StoriesMay 23, 2026

राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी आईपीएल प्लेऑफ स्थान को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स अपने प्रयासों को और तेज करेंगे जब वे अपने अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ स्थान…

X | Fox News
HealthMay 23, 2026

एक्स | फॉक्स न्यूज़

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें अनुशासनहीन रक्तचाप से हृदयाघात और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।…

Actress Vishnu Priya Files Complaint Alleging Online Harassment
Top StoriesMay 23, 2026

अभिनेत्री विष्णु प्रिया ने ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की

हैदराबाद: दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री विश्नु प्रिया ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में…

Scroll to Top