Sports

IPL 2021: Fans brutally trolls MS Dhoni for his extremely slow innings against Delhi Capitals, end of MSD era | IPL 2021: हो गई ‘धोनी युग’ के अंत की शुरुआत! थकी हुई बैंटिंग पर भड़के फैंस



नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे फेज की शुरुआत से ही फैंस को चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की ताबड़तोड़ बैटिंग का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन माही ने अपने चाहने वालों को पूरी तरह से मायूस कर दिया है. अब लोगों को उनका जुनून देखने को नहीं मिल रहा है.
IPL 2021 में धोनी फ्लॉप
आईपीएल (IPL) के मौजूदा सीजन में एक कप्तान के तौर पर एमएस धोनी (MS Dhoni) भले ही बेहद कामयाब रहे हैं, लेकिन बल्लेबाज के रूप में वो हर तरह से फ्लॉप नजर आए. माही ने इस सीजन में 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 14.00 की औसत और 97.67 की स्ट्राइक रेट से महज 84 रन बनाए हैं.
दिल्ली के खिलाफ थकी हुई पारी
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने पिच पर आए, लेकिन उन्होंने अपनी स्लो पारी से फैंस को बोर कर दिया. माही ने 27 गेंदों में 66.66 की स्ट्राइक रेट से महज 18 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई.

फैंस ने धोनी को किया ट्रोल
एमएस धोनी (MS Dhoni) की इस थकी हुई पारी को देखकर फैंस आगबबूला हो. लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. एक यूजर ने लिखा कि माही बल्लेबाजी करना भूल चुके हैं, तो दूसरे ने कहा, ‘धोनी 20 रन बनाने से चूक गए.’ आइए नजर डालते हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स पर.
 
Since Dhoni scored only 18(27),Mark Zuckerberg decided to shut the servers to avoid trolls on Dhoni.Mark Zuckerberg true thalason…#MSDhoni #Dhoni #CSKvsDC #DCvCSK #instagramdown #whatsappdown #facebookdown pic.twitter.com/mPq6d7bPQn
—  (@memepanti333) October 4, 2021
 
Nothing against CSK but has anyone ever been underutilized as much as this Man? He’s in form of his life, hitting ’em as good as it gets but doesn’t get to play even 4-5 overs. Pathetic. Nothing justifies this. #DCvCSK pic.twitter.com/hWZFgVnT1l
— The Engineer Bro (@theengineerbroo) October 4, 2021
 
Dhoni has seriously forgot how to bat. Give 25 balls to Jadeja and he would’ve gone past 50.#DCvCSK
— . (@edmondkirsch) October 4, 2021
 
Dhoni playing test in t20 >>> Pant playing t20 in test
— . (@edmondkirsch) October 4, 2021
 
CSK’s biggest opposition is not Mumbai Indians or RCB it’s MS Dhoni.#DCvCSK
— . (@edmondkirsch) October 4, 2021
 
Mentor saab missed his well deserved twentury by 2 runs #CSKvsDC #DCvCSK pic.twitter.com/JX4Pjs9htr
— (@ImGS_08) October 4, 2021
 
MS Dhoni today. Same vibes.. #IPL2021 #DCvCSK pic.twitter.com/SQNs3YSWgY
— Alankrith Shankar (@AlanzArena) October 4, 2021
 
 
 




Source link

You Missed

Welfare Measures For Farmers, Women, Focus On Tribal And Naxal-Affected Regions Mark Annual Budget For 2026-27 Of Chhattisgarh
Top StoriesFeb 25, 2026

छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट में किसानों, महिलाओं के लिए कल्याणकारी उपाय, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत…

Iranian dissidents urged by CIA to reach out as nuclear talks resume
WorldnewsFeb 25, 2026

ईरानी विरोधी व्यक्तियों को सीआईए ने परमाणु वार्ताओं के पुनरारंभ होने पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया है

नई दिल्ली, 23 फरवरी – सीआईए ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फारसी भाषा में वीडियो पोस्ट किया…

Scroll to Top