Sports

दिल्ली से हारने के बाद और भी बड़ी मुसीबत में फंसे रोहित, लगा लाखों रुपये का जुर्माना| Hindi News



नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का दूसरा ही मैच बेहद रोमांचक और धमाकेदार रहा. इस मैच में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी. इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में दिल्ली ने 10 गेंद शेष रहते मुकाबला खत्म कर दिया और मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हरा दिया. कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन इस हार से भी ज्यादा बड़ी सजा अब रोहित को झेलनी पड़ी है. 
रोहित को मिली बड़ा सजा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया . आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’ इसमें कहा गया है, ‘ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.’
ईशान किशन की पारी गई बेकार
मुंबई के बल्लेबाजों ने सीजन 15 में अपने पहले ही मैच में दमदार शुरुआत की. मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपन करने उतरे और चौके-छक्कों की छड़ी लगा दी. रोहित 41 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ईशान ने एक शानदार पारी खेली. ईशान ने 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 177 रनों तक पहुंचाया. तिलक वर्मा ने भी 22 रनों की पारी खेली. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने इस मेहनत पर पानी फेर दिया और मुंबई को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
5 बार की चैंपियन है मुंबई
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए नीलामी में डिवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, टिम डेविड, टाइमल मिल्स और डैनियन सैम्स जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. रोहित 2013 से मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं, रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 130 मैच खेले हैं, जिसमें 75 मैच जीते हैं और 51 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है, 4 मैच टाई खेले गए है.



Source link

You Missed

Anthony Albanese heckled at Lakemba Mosque over Gaza war stance
WorldnewsMar 21, 2026

एंटनी अल्बानीज़ को लेकेम्बा मस्जिद में गाजा युद्ध की नीति को लेकर नाराज़ किया गया

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ को शुक्रवार को देश के सबसे बड़े मस्जिद में भगा दिया गया…

Trade Body Backs Telangana Budget, Flags GST And MSME Concerns
Top StoriesMar 21, 2026

व्यापारिक संगठन तेलंगाना बजट का समर्थन करता है, जीएसटी और एमएसएमई के मुद्दों को उजागर करता है।

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड की संघटना ने शुक्रवार को राज्य बजट को एक प्रगतिशील…

Scroll to Top