Uttar Pradesh

दिल्ली का लाल किला या फिर आगरा का किला…कौन है ज्यादा महंगा? बनाने में कितनी आई थी लागत? यहां जानिए सबकुछ

आगरा का किला और दिल्ली का लाल किला देश की काफी महत्वपूर्ण धरोहर हैं। आगरा किला अकबर ने बनवाया था, जबकि दिल्ली का लाल किला शाहजहां ने बनवाया था। इन किलों को बनाने में कितनी आई लागत, आइए जानते हैं।

आगरा को अपनी धरोहर से दुनिया भर में जाना पहचाना जाता है। आगरा के ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों को सैकड़ों लोग प्रतिदिन देखने आते हैं। आगरा किला और दिल्ली का किला दोनों लाल पत्थरों से बने हुए हैं। दोनों ही किले अपने आप में मशहूर हैं।

आगरा किले का निर्माण सन 1565 में शुरू हुआ था, जो वर्ष 1570 तक चला था। आगरा किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने कराया था। इतिहास की कई किताबों में उल्लेख है कि यह किला पहले एक हिंदू किला था, जिसे सिकंदर लोदी ने 1504 में बनवाया था। बाद में मुगलों ने इसे अपनी राजधानी बनाया और बादशाह अकबर, जहांगीर और शाहजहां के शासनकाल में इसमें कई विस्तार किए गए।

कहा जाता है कि अकबर ने किले के निर्माण में लगभग 4,000 कारीगरों और मजदूरों को लगाया था। इतिहासकार राज किशोर शर्मा के अनुसार आगरा किले में उस समय 35 लाख रुपये निर्माण कार्य में खर्च हुए थे।

दिल्ली का लाल किला मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था, जब उन्होंने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की। इसका निर्माण 1639 में शुरू हुआ और 1648 में पूरा हुआ, जिसमें कुल 10 साल लगे। लाल बलुआ पत्थर से बनी दीवारों के कारण इसका नाम “लाल किला” पड़ा।

दिल्ली किले में आगरा किले से ज्यादा लागत आई थी। इसलिए दिल्ली का किला आगरा किले से ज्यादा महंगा माना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने बताया कि आगरा का किला प्राचीन किला है। इसे बनने में उस समय करीब 35 लाख रुपये का खर्चा आया था।

आगरा किले के बाद दिल्ली के लाल किले को बनवाया गया था। इतिहासकार के अनुसार दिल्ली किला निर्माण के दौरान पहले से महंगाई बढ़ गई थी। इसलिए दिल्ली किले के निर्माण में आगरा किले से अधिक खर्चा आया था। हालांकि दिल्ली किले में कितना खर्चा आया यह क्लियर नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि 35 लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च हुए होंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली का लाल किला सबसे महंगा किला है।

दिल्ली का लाल किला आगरा किले से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मशहूर इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने बताया कि दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली के लाल किले में 26 जनवरी और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडारोहण करते हैं। इसके अलावा लाल किले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होते हैं। इसलिए वर्तमान में आगरा किले से ज्यादा दिल्ली के लाल किले को महत्वपूर्ण माना जाता है।

You Missed

Tiger Woods Arrested on DUI Charge After Florida Car Crash
Top StoriesMar 28, 2026

टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा कार दुर्घटना के बाद ड्राइविंग अंडर द इंफ्लुएंस (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया

टाइगर वुड्स को ड्राइविंग अंडर द इंफ्लूएंस के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनका लैंड…

Scroll to Top