Uttar Pradesh

आज का मेष राशिफल : लव लाइफ में खटपट या रोमांटिक रहेगा दिन? मेष राशि के आज कई चुनौतियां, जानें पूरा राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आय स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। उधार देने और लेने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, काम बढ़ेगा, और उच्चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे, जिससे लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन बहस या आवेग में आकर कुछ भी बोलने से बचें। मिठास और विश्वास बनाए रखें।

आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है। तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र शतभिषा, पक्ष कृष्ण और योग सिद्धि है। सूर्योदय 6.29 पर और सूर्यास्त 6.30 पर होगा। शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.53 तक रहेगा, जबकि अशुभ समय 3.30 से 5 बजे तक होगा। दिशाशूल उत्तर में है, और आज चंद्रमा 6वें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव रोग, ऋण, शत्रु और प्रतिष्ठा का भाव है। राशि के स्वामी मंगल पद और शोहरत में वृद्धि करेंगे, शक्ति मिलने से कठिन परिस्थितियों में मजबूत नजर आएंगे। आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य जरूरी है, और बातचीत में आवेग से बचें।

मेष राशि की सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। पेट या पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी होगी। समय पर भोजन व पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लें। इससे आपको आराम मिलेगा। योग और व्यायाम जारी रखें, इससे ऊर्जा मिलती रहेगी। प्यार और रिश्तों में धैर्य व समझदारी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, इनसे बचें। प्रेम संबंधों में मिठास व विश्वास जरूरी है, इसे बनाकर रखें। परिवार में समय बिताएंगे, और घर से जुड़े विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक साबित होगी।

मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, खर्च बढ़ेगा, और पैसे लेने और देने में सावधानी बरतें। धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी व करियर में कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत और लग्न से काम करने पर सफलता और कमाई दोनों होगी। व्यापार में नई रणनीति बना सकते हैं, इससे दीर्घकालीन फायदा होने का अनुमान है।

You Missed

Scroll to Top