नई दिल्ली: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में एक बड़ा ब्लंडर सामने आया है. इस ऑक्शन में नीलामी कराने वाले शख्स चारू शर्मा की बड़ी चूक से मुंबई इंडियंस का खरीदा हुआ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स को मिल गया. चारू शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस टीम ने ऊंची बोली लगाई इसको लेकर बड़ी चूक कर दी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
pic.twitter.com/IstzQf64ch
— Addicric (@addicric) February 14, 2022
कैसे हो गया ये बड़ा ब्लंडर?
भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी. मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी. इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया.
दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ प्लेयर
यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है. यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है. अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी.
Source link
Parental Care Is Also Daughters’ Duty: Telangana HC
The Telangana High Court has underscored that daughters, like sons, bear an equal responsibility to care for ageing…

