Uttar Pradesh

कभी खाया लाल सरसों के पत्तों का साग? विटामिन ए और के से भरपूर, इम्युनिटी बढ़ाने से पाचन सुधारने तक में रामबाण।

लाल सरसों के पत्ते सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

लाल सरसों के पत्ते का उपयोग सलाद के रूप में किया जा सकता है। इसकी छोटी और कोमल पत्तियों को कच्चा काटकर खाया जा सकता है। इसके पत्तों का स्वाद थोड़ा तीखा होता है, लेकिन इसका प्रयोग सलाद के साथ करने पर खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। इसके अलावा, सब्जी और साग के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

लाल सरसों को जायंट रेड मस्टर्ड भी कहा जाता है। इसके पत्ते खाने में बेहद फायदेमंद हैं। स्वाद भी लाजवाब है और कई तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कई जगहों पर खानपान में इन पत्तों का खूब प्रयोग होता है।

आयुर्वेद जानकार शेषमणि चौबे बताते हैं कि इसके पत्तों का स्वाद थोड़ा तीखा होता है। इसका प्रयोग सलाद के साथ करने पर खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। सब्जी के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साग भी बनाया जा सकता है। लाल सरसों के पत्तों को स्टिरफ्राई करके भी खाया जा सकता है। इसे लहसुन और तेल के साथ हल्का सा फ्राई करते हैं, उसके बाद इसका स्वाद बेहद ही उम्दा हो जाता है। खाने में भी आनंद आता है। इसके पत्तियों का अचार भी बनाया जाता है। इन पत्तों का अचार काफी दिनों तक सुरक्षित रहता है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

लाल सरसों के पत्ते को खाने से कई न्यूट्रिशन मिलते हैं। पत्तों में विटामिन सी भरपूर मात्रा पर पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। इससे शरीर को काफी मजबूती मिलती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन इसमें भरपूर है। इसे खाने से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।

लाल सरसों के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को पुरानी बीमारियों से बचाता है। नई बीमारियों को भी नहीं आने देता है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो सरसो के हरी पत्ते को काटकर सलाद बनाएं और खाने के साथ खाएं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है।

इसके पत्तों में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम व पोटेशियम से भी भरपूर है। इसके पत्तों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है और उसे ठीक करने में भी मददगार है। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसके पत्तों का प्रयोग सलाह के बाद करें। अपने घरों पर सब्जी और सलाद के लिए गमले में या बालकिनी आदि जगहों पर लगा सकते हैं। इसके पत्तों का फायदा सरसों से कहीं ज्यादा है।

You Missed

ICRC releases audio of Tehran civilian describing Operation Epic Fury's impact
WorldnewsMar 6, 2026

इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी ने तेहरान के नागरिक की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की जिसमें ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के प्रभावों का वर्णन किया गया है।

नई दिल्ली, 6 मार्च 2026: इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) ने गुरुवार को तेहरान में एक…

Scroll to Top