Last Updated:February 01, 2026, 21:22 ISTFirozabad News: फिरोजाबाद में महिलाओं द्वारा संचालित जॉइंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति संस्था पिछले 26 वर्षों से जरूरतमंद, बेसहारा और गरीब लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रही है. 22 महिलाओं से शुरू हुई यह पहल आज सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी के साथ समाजसेवा की मिसाल बन चुकी है. संस्था द्वारा वाटर कूलर, गर्म कपड़े, कंबल, कपड़े वितरण, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं, वह भी बिना किसी बाहरी आर्थिक सहायता के.ख़बरें फटाफटफिरोजाबाद. महिलाओं का एक समूह पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद, बेसहारा और अनाथ लोगों की मदद के लिए कार्य कर रहा है. इस ग्रुप में अधिक से अधिक महिलाएं जुड़कर लोगों की आर्थिक और सामाजिक रूप से सहायता करती हैं. महिलाओं के द्वारा जगह-जगह चौराहों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं, साथ ही कपड़े और अन्य जरूरी सामान की भी व्यवस्था की जाती है. वहीं सर्दियों के मौसम में सड़कों और रैन बसेरों में सोने वाले लोगों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था भी इस संस्था द्वारा की जाती है.
22 महिलाओं से शुरू हुई थी जॉइंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति संस्था
वैसे तो फिरोजाबाद में कई संस्थाएं हैं जो लोगों की मदद कर रही हैं, लेकिन फिरोजाबाद में महिलाओं की भी एक ऐसी संस्था है जो बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है. फिरोजाबाद में जॉइंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सौम्या चौहान ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि इस संस्था की शुरुआत आज से लगभग 26 साल पहले हुई थी, जिसका उद्देश्य सभी जरूरतमंदों की मदद करना था. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक वकील फिरोजाबाद आए थे, जिन्होंने उन्हें लोगों की मदद करने की सलाह दी और इसके बाद जॉइंट्स ग्रुप और महिला शक्ति संस्था की स्थापना हुई. इससे पहले फिरोजाबाद में जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद नाम की संस्था थी, जिससे महिलाओं की यह संस्था बनकर तैयार हुई. अब यह संस्था काफी फैल चुकी है और इसमें सैकड़ों महिलाएं जुड़कर जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं. वहीं यह संस्था किसी से भी आर्थिक सहायता नहीं लेती है, बल्कि सभी महिलाएं मिलजुलकर लोगों की मदद करती हैं.
कपड़े, वाटर कूलर और टिन शेड बनवाकर कर रही हैं समाजसेवा
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति चलाने वाली महिला सौम्या चौहान ने कहा कि उनकी संस्था के द्वारा समय-समय पर गरीब और बेसहारा लोगों की आर्थिक रूप से भी मदद की जाती है. वहीं सर्दियों में फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को गर्म कपड़े, कंबल आदि वितरित किए जाते हैं. इसके अलावा आश्रमों में जाकर लोगों को जरूरी वस्तुएं भी बांटी जाती हैं. वहीं उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में गर्मियों के मौसम में भी लोगों की मदद की जाती है, जिसमें संस्था के द्वारा कई जगहों पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं. इसके अलावा चौराहों पर यात्रियों के खड़े होने के लिए पहले कोई सुविधा नहीं थी, इसके लिए महिला शक्ति संस्था ने यात्री प्रतीक्षालय भी बनवाए हैं. वहीं उनकी संस्था लगातार सामाजिक रूप से लोगों की मदद कर रही है.About the AuthorMonali PaulHello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ेंLocation :Firozabad,Uttar PradeshFirst Published :February 01, 2026, 21:22 ISThomeuttar-pradeshफिरोजाबाद में महिला शक्ति संस्था बनी जरूरतमंदों की उम्मीद, पढ़े पूरी खबर

