Uttar Pradesh

२८ लाख दीपों से जगमगेगा राम नगरी, ३५,००० स्वयंसेवकों के साथ विदेशी रामलीला की दिखेगी झांकी

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, 28 लाख दीपों से जगमगेगा राम नगरी

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। विकास की योजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपोत्सव भव्य हो ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी लगातार की जा रही है।

सरयू तट पर बसी प्रभु राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दीपोत्सव स्थल को सजाया जा रहा है, रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही है। दीपोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को भी 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा। क्योंकि राजा राम के राम मंदिर में विराजमान होने के बाद का यह पहला दीपोत्सव होगा। जब 28 लाख दीपक लगाए जाएंगे और 26 लाख 11000 दीपक जलाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

इस बार के दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय और कई सामाजिक संस्थाओं के लगभग 35000 वालंटियर अपने ही बनाए हुए रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। और यह नजारा एकदम त्रेता युग की तरह नजर आएगा। इतना ही नहीं, इस बार के दीपोत्सव में भी जहां आतिशबाजी में प्रभु राम की भक्ति नजर आएगी, तो वही आसमान में ड्रोन के माध्यम से प्रभु राम की लीला भी राम भक्तों को दिखाई जाएगी।

2100 से ज्यादा साधु संत मां सरयू की आरती करेंगे। इस बार के दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अयोध्या के आईजी कमिश्नर डीएम एसपी ग्राउंड पर उतरकर तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, इस बार के दीपोत्सव में विभिन्न देशों की भी रामलीला का मंचन होगा, जिसमें मॉरीशस, टोबैको जैसे देशों की रामलीला का मंचन होगा। तो एक साथ पहली बार दीपोत्सव के दिन 2100 से ज्यादा साधु संत और वैदिक ब्राह्मण मां सरयू की आरती करेंगे।

दीपोत्सव बेहद होगा ऐतिहासिक। अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। विकास की योजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपोत्सव भव्य हो ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी लगातार की जा रही है। बैठक भी की जा रही है, बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए जा रहे हैं। इस बार का दीपोत्सव बेहद ऐतिहासिक होगा। इस बार के दीपोत्सव में कई अलग चीजें भी देखने को मिलेगी, जिसका निर्णय जल्दी लिया जाएगा।

You Missed

Benjamin Netanyahu Warns Iran War Will Continue Until Uranium Is Removed
Top StoriesMay 11, 2026

बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी, ईरान के साथ युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक कि यूरेनियम हटाया नहीं जाता

वाशिंगटन: ईरान के समृद्ध यूरेनियम के भंडार को “हटाना” होगा, इससे पहले कि अमेरिका-इज़राइल के ईरान के खिलाफ…

Compromised PM No Longer Capable of Running country: Rahul slams PM
Top StoriesMay 11, 2026

प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगाते हुए राहुल कहते हैं: कमजोर प्रधानमंत्री अब देश चलाने में असमर्थ

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेस्ट एशिया संघर्ष से उत्पन्न…

Scroll to Top