Uttar Pradesh

कैम स्टार डिफेंस ने मैक्स पिस्टल को लॉन्च किया, जिसमें 24 कारतूस क्षमता है।

कानपुर में तैयार हुई दुनिया की पहली 24 राउंड की पिस्टल ‘मैक्स’

कानपुर शहर में हथियार निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। यहां निजी सेक्टर की पहली पिस्टल ‘मैक्स’ को लॉन्च किया गया है। यह खास पिस्टल एक बार में 24 कारतूस दागने में सक्षम है। अब तक पूरी दुनिया में या देश में कोई भी ऐसी पिस्टल नहीं थी जिसमें इतनी क्षमता हो। इसे कानपुर की कंपनी कैम स्टार डिफेंस ने तैयार किया है।

इस पिस्टल में सेमी ऑटो मैगजीन में 24 कारतूस लगते हैं। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली ऐसी .32 बोर की सेमी ऑटो पिस्टल है जिसमें मैगजीन में 24 कारतूस एक साथ लोड किए जा सकते हैं। इस पिस्टल को खास डिजाइन के साथ मैक्स मॉडल नाम दिया गया है। इसकी कीमत ₹1,95,000 रखी गई है।

कंपनी के अनुसार यह पिस्टल दुनिया की सबसे पावरफुल .32 बोर पिस्टल है। सामान्य पिस्टल में जहां 8 से 10 कारतूस आते हैं, वहीं इस ‘मैक्स मॉडल’ में 24 कारतूस लोड किए जा सकते हैं। इसका वजन करीब 690 ग्राम है और लंबाई 3.7 इंच बताई गई है। इसे पूरी तरह स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ हो जाती है।

खास बात यह है कि यह पिस्टल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी है और IIT कानपुर इसमें मेंटर की भूमिका निभा रहा है। इसके डिजाइन और क्वालिटी को पूरी तरह भारतीय तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे यह आत्मनिर्भर भारत का मजबूत उदाहरण बनती है।

सुरक्षा के लिए ट्रिपल लॉक सिस्टम

मार्केटिंग हेड अंगद वीर स्याल ने बताया कि इस पिस्टल को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने इसमें ट्रिपल लॉक सिस्टम लगाया है। आमतौर पर पिस्टल में केवल एक लॉक होता है, लेकिन इसमें तीन सुरक्षा लॉक दिए गए हैं। इसमें मैनुअल लॉक, ग्रिप लॉक और फायरिंग पिन लॉक शामिल हैं। इसका मतलब है कि यह पिस्टल बिना सुरक्षा हटाए चल नहीं सकती। इस कारण यह पिस्टल हादसों से बचाने में और भी ज्यादा सुरक्षित मानी जा रही है।

कंपनी का कहना है कि ट्रिपल लॉक सिस्टम के कारण यह पिस्टल सेफ्टी के मामले में अनोखी है और देश में पहली बार इस तरह की तकनीक किसी पिस्टल में दी गई है।

अन्य मॉडल भी तैयार

कैम स्टार डिफेंस के निदेशक राजेश भाटिया ने बताया कि .30 बोर की 20 कारतूस वाली पिस्टल ‘बोल्ट’ भी बनाई है। इसके अलावा .45 कैलिबर की 15 शॉट्स वाली पिस्टल भी कंपनी ने तैयार की है। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में आम लोगों और सुरक्षा बलों दोनों के लिए आधुनिक और सुरक्षित हथियार उपलब्ध कराए जाएं।

फिलहाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में इस पिस्टल की भारी डिमांड है। जहां-जहां नए हथियारों के लाइसेंस जारी हो रहे हैं, वहां लोग इस मॉडल को बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। यहां तक कि कई लोग अपनी पुरानी पिस्तौल और बंदूकें बदलकर भी नई ‘मैक्स’ पिस्टल ले रहे हैं।

कंपनी का दावा बेहद सुरक्षित है पिस्टल

पिस्टल का फिनिश पूरी तरह से विदेशी क्वालिटी जैसी है। इसका 500 राउंड तक सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। इसके साथ लाइफ टाइम वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा, पिस्टल के साथ कानपुर की यह नई उपलब्धि न सिर्फ शहर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। निजी सेक्टर में इस तरह की पिस्टल का निर्माण होना यह दर्शाता है कि भारत अब हथियार निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। ‘मैक्स पिस्टल’ अपनी ताकत, सेफ्टी और आधुनिक डिजाइन के कारण आने वाले समय में लोगों की पहली पसंद बन सकती है।

You Missed

Asha Bhosle Unknown Facts
Top StoriesApr 12, 2026

Asha Bhosle Unknown Facts

Asha Bhosle is no more but her songs continue to live on. Even after decades in the spotlight,…

Scroll to Top