Sports

कोई नहीं है टक्कर में! धोनी ने IPL में ठोक दिया ‘दोहरा शतक’, महारिकॉर्ड ने मचाया कोहराम



MS Dhoni Big Record: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बुधवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को 2 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस मैच में एक महारिकॉर्ड बनाकर तहलका मचा दिया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL इतिहास में अनोखा ‘दोहरा शतक’ ठोक दिया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL इतिहास में यह महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं.
धोनी ने IPL में ठोक दिया ‘दोहरा शतक’
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र विकेटकीपर बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी के इन 200 शिकारों में 153 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे दो शिकार कर यह महारिकॉर्ड बनाया है.
धोनी ने कैसे किया ये कमाल?
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में सबसे पहले नूर अहमद की गेंद पर सुनील नरेन को स्टंप किया था. महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद अंगकृष रघुवंशी को नूर अहमद की गेंद पर कैच आउट कर IPL में अनोखा दोहरा शतक लगाया है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद IPL में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दिनेश कार्तिक का नाम आता है. दिनेश कार्तिक 174 शिकार के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत क्रमशः 113 और 100 शिकार के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.
IPL में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर
1. महेंद्र सिंह धोनी – 200 शिकार
2. दिनेश कार्तिक – 174 शिकार
3. ऋद्धिमान साहा – 113 शिकार
4. ऋषभ पंत – 100 शिकार
5. रॉबिन उथप्पा – 90 शिकार
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले विकेटकीपर
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अभी तक 241 पारियां खेलते हुए कुल 263 छक्के ठोके हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अभी तक 5423 रन बनाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अभी तक विकेट के पीछे 200 शिकार किये हैं, जिसमें 153 कैच और 47 स्टंपिंग भी शामिल हैं.



Source link

You Missed

AP SSC Results 2026 Out
Top StoriesApr 30, 2026

AP SSC Results 2026 Out

The SSC Public Examinations March 2026 Andhra Pradesh results have been officially released, with Nara Lokesh announcing a…

Scroll to Top