Sports

IPL में धोनी का सबसे बड़ा अजूबा, इस महारिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर



IPL 2025: भारत के महान विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL में बड़ा अजूबा कर दिखाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार को खेले गए IPL मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस मैच में 11 गेंदों पर 26 रन ठोकते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत दिलाई है.
IPL में धोनी का सबसे बड़ा अजूबा
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 236.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 1 छक्का जमाया. महेंद्र सिंह धोनी ने इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में विकेट के पीछे एक कैच, एक स्टंपिंग और एक रन आउट किया. महेंद्र सिंह धोनी को उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया. इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में सबसे बड़ा अजूबा कर दिखाया.
इस महारिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर
महेंद्र सिंह धोनी IPL में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल 281 दिन की उम्र में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतकर अजूबा कर दिखाया है. भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी के इस महारिकॉर्ड को तोड़ना अन्य किसी भी क्रिकेटर के लिए नामुमकिन के बराबर ही होगा. 43 साल 281 दिन की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा जीते गए’मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड के इस दुर्लभ रिकॉर्ड को तोड़ना अन्य किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत मुश्किल होगा.
प्रवीण ताम्बे भी छूट गए पीछे
महेंद्र सिंह धोनी से पहले प्रवीण ताम्बे ने 43 साल 60 दिन की उम्र में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. महेंद्र सिंह धोनी इसके अलावा आईपीएल इतिहास में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अभी तक 201 शिकार किए हैं, जिसमें 155 कैच और 46 स्टंपिंग भी शामिल हैं.



Source link

You Missed

Why Is Whitney Leavitt Leaving ‘Secret Lives of Mormon Wives’? – Hollywood Life
HollywoodMay 4, 2026

व्हिटनी लीविट ‘सीक्रेट लाइव्स ऑफ मॉर्मन वाइव्स’ छोड़ रही हैं, क्यों? – हॉलीवुड लाइफ

व्हिटनी लिविट, जो ‘द सीक्रेट लाइव्स ऑफ मॉर्मन वाइव्स’ में अपनी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती…

Scroll to Top