Sports

CSK 43 year old MS Dhoni broke his own record created history became first uncapped captain in IPL History | IPL में पहली बार…43 साल के धोनी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, फिर से कप्तान बनकर रचा इतिहास



IPL 2025 CSK Captain: भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी मिल गई है. वह ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद 18वें सीजन के बाकी मैचों में टीम की कमान संभालेंगे. इस खबर पर पहले तो अधिकांश क्रिकेट फैंस को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई तो सभी हैरान रह गए. 43 साल का यह अनुभवी खिलाड़ी अब फिर से चेन्नई को चैंपियन बनाने उतरेगा.
धोनी ने रचा इतिहास
धोनी इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं. बीसीसीआई ने पिछले साल नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन से पहले एक नियम को लागू किया था, जिसके मुताबिक 5 साल से अधिक समय से भारत के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाला प्लेयर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में माना जाएगा. अपने पूर्व कप्तान को चेन्नई ने 4 करोड़ रुपये में ही रिटेन कर लिया. अब अनकैप्ड धोनी टीम की कमान संभालेंगे. उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. वह आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड कप्तान हैं. ऐसा अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं हुआ था.
अपने रिकॉर्ड में किया सुधार
धोनी ने इसके अलावा एक और रिकॉर्ड में सुधार किया. वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. उन्होंने अपने पुराने रिकॉर्ड को ही तोड़ा है. धोनी को 43 साल 278 दिन की आयु में कप्तानी मिली है.इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 साल 249 दिन की आयु में कप्तानी की थी.
ये भी पढ़ें: ‘मैं थाला का फैन था, हू्ं और रहूंगा…’, धोनी के हेटर्स पर भड़के अंबाती रायुडू, इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान
43 साल 278 दिन- महेंद्र सिंह धोनी बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई, 202541 साल 325 दिन – एमएस धोनी बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 202341 साल 249 दिन – शेन वार्न बनाम मुंबई इंडियं, मुंबई, 201141 साल 185 दिन – एडम गिलक्रिस्ट बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला, 2013
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में कौन है सर्वश्रेष्ठ स्पिनर? गुजरात टाइटंस के कोच ने लिया इस खिलाड़ी का नाम, हैरान हो गए क्रिकेट फैंस
धोनी की कप्तानी में 7 खिताब जीते
43 वर्षीय धोनी ने 2008 से 2024 तक चेन्नई की कप्तानी की थी. इसके बाद उन्होंने गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी. धोनी ने 2022 में भी रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम के खराब नतीजों के बाद सीजन के बीच में ही उन्होंने कप्तानी वापस ले ली. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग ट्रॉफी भी जीती हैं.



Source link

You Missed

Telangana Govt Sets Up ICC to Address Women Employees’ Grievances
Top StoriesMay 5, 2026

तेलंगाना सरकार ने महिलाओं के शिकायतों को हल करने के लिए आईसीसी स्थापित किया

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने सचिवालय में राजस्व विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा की गई शिकायतों या शिकायतों के…

Isha Ambani Brings Touch of Art in Sculpted Gaurav Gupta Sari, Carries Mango in Hand
Top StoriesMay 5, 2026

इशा अंबानी ने मूर्तिकला गौरव गुप्ता साड़ी में कला का स्पर्श जोड़ा, हाथ में केला ले कर

न्यूयॉर्क: सोमवार रात को न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2026 में इशा अंबानी ने भारतीय शिल्प और आधुनिक…

CPI(M) Admits Major Poll Setback, Vows to Keep Fighting for People’s Rights
Top StoriesMay 5, 2026

CPI(M) ने बड़ी चुनावी हार स्वीकार की, लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने का वादा किया

नई दिल्ली: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने केरल और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट…

MP/ BJP’s Spectacular WB Poll Victory Makes ‘Jhalmuri’, A Bengali Popular Snack, An Instant Hit In Hindi Heartland
Top StoriesMay 5, 2026

एमपी/ बीजेपी का पश्चिम बंगाल में शानदार चुनावी जीत ‘झालमुड़ी’, एक बंगाली लोकप्रिय नाश्ते को हिंदी हृदयस्थल में तुरंत हिट बनाती है

भोपाल: बंगाली लोकप्रिय स्नैक्स झालमुड़ी ने हिंदी हृदयस्थल में तुरंत हिट बनने का काम कर दिया है, और…

Scroll to Top