Sports

मुंबई इंडियंस के लिए जब भी ठोका 50 प्लस स्कोर, मैच हार गई टीम| Hindi News



आईपीएल के इतिहास में एक बदकिस्मत खिलाड़ी ऐसा है, जो कभी भी अपने अर्धशतक के दम पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया है. एक ऐसा ही अभागा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का है. तिलक वर्मा के नाम आईपीएल का यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे दुनिया का कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा. तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 7 बार 50 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है, लेकिन एक भी बार उनके इस प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिल पाई है.
तिलक वर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज
तिलक वर्मा ने साल 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और वह शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए और यहां तक की अपने आईपीएल करियर में अभी तक 43 मैचों में 39.61 की औसत और 144.74 के स्ट्राइक रेट से 1307 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने इस दौरान 7 अर्धशतक ठोके हैं. तिलक वर्मा ने जिन 7 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 50 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है, उन सभी मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है.
तिलक वर्मा के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 50+ स्कोर
61 बनाम राजस्थान रॉयल्स, साल 2022 – मुंबई इंडियंस की हार
51* बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, साल 2022 – मुंबई इंडियंस की हार
84* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2023 – मुंबई इंडियंस की हार
64 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार
65 बनाम राजस्थान रॉयल्स, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार
64 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार
56 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2025 – मुंबई इंडियंस की हार
RCB ने मुंबई को पीटा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को IPL के रोमांचक मैच में 12 रन से जीत दर्ज करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में छह मैचों से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया. आरसीबी ने विराट कोहली (67) और कप्तान रजत पाटीदार (64) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 209 रन पर रोककर इस टीम के खिलाफ 2015 के बाद पहली बार जीत दर्ज की.



Source link

You Missed

Moitra Says People’s Will is Supreme After BJP’s Landslide Win in Bengal
Top StoriesMay 5, 2026

बंगाल में बीजेपी की भारी जीत के बाद मोइत्रा कहते हैं कि जनता की इच्छा सर्वोच्च है

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों भारी हार के एक दिन बाद,…

Scroll to Top