WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है, जबकि इसका खिताबी मुकाबला 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. चार शहरों में पांच टीमें खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी. कुल 22 मुकाबले इस सीजन में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वडोदरा में होने वाले मैच से होगी.
इन 5 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग
बड़ौदा टूर्नामेंट के पहले चरण की मेजबानी करेगा. इस शहर में 6 मैच खेले जाएंगे. दूसरे चरण की मेजबानी बेंगलुरु को मिली है. यहां भी 6 मैच आयोजित किए जाएंगे. लखनऊ टूर्नामेंट के तीसरे चरण की मेजबानी करेगा, जिसमें चार मैच होंगे. लीग चरण के अंतिम दो मैच, एलिमिनेटर और फाइनल के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे. टूर्नामेंट की पांच टीमें – गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स हैं. इस सीजन में कोई डबल-हेडर नहीं होगा, जिससे लीग में कोई मैच दोपहर का शुरू नहीं होगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार्ट होंगे.
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 16, 2025
यहां देखें सभी मैचों की डेट
14 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा15 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा19 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु3 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, लखनऊ6 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ8 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई13 मार्च – एलिमिनेटर, मुंबई15 मार्च – फाइनल, मुंबई
मंत्रियों, विधायकों ने काफिलों का आकार कम कर दिया
विजयवाड़ा: पश्चिम एशिया के संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण के लिए किये गए आह्वान…

