Sports

धोनी ने बनाया महारिकॉर्ड, IPL में ‘अनोखा शतक’ जड़कर रच दिया इतिहास| Hindi News



IPL 2024, DC vs CSK: धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपनी धुआंधार बैटिंग से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली. 42 साल के माही ने 231.25 के कातिलाना स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़ दिए. महेंद्र सिंह धोनी ने इसी के साथ ही IPL में ‘अनोखा शतक’ जड़कर इतिहास रच दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहासमहेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी से पहले कोई भी बल्लेबाज ये महारिकॉर्ड नहीं बना पाया है. बल्लेबाजों की इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का नाम आता हैं. कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल के इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में 57 छक्के जमाए हैं. धोनी ने इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड पर 43 छक्कों की बढ़त बनाई हुई है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (19वें और 20वें ओवर में)
 
1. महेंद्र सिंह धोनी – 100 छक्के
2. कीरोन पोलार्ड – 57 छक्के
3. एबी डिविलियर्स – 55 छक्के
4. हार्दिक पांड्या – 55 छक्के
5. आंद्रे रसेल – 51 छक्के
6. रविंद्र जड़ेजा – 46 छक्के
20 रन से मैच हार गई चेन्नई सुपर किंग्स
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल (IPL) मैच में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 20 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 192 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी. 
धोनी ने दर्शकों का मनोरंजन किया
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज खलील अहमद (21 रन देकर दो विकेट) ने चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती झटके दिए जिससे टीम उबर नहीं सकी. यह सीएसके की इस सीजन में तीन मैच में यह पहली हार है. महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही मुकेश कुमार (21 रन देकर तीन विकेट) पर चौका लगाकर शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 16 गेंद में तीन छक्के और चार चौके से नाबाद 37 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि तब वह क्रीज पर उतरे थे तो टीम को 23 गेंद में जीत के लिए 72 रन की जरूरत थी.



Source link

You Missed

arw img
Uttar PradeshMar 13, 2026

जरबेरा फूल से लाखों कमा रहा सहारनपुर का किसान, एक पॉलीहाउस से किया था शुरूआत

होमवीडियोकृषिजरबेरा फूल से लाखों कमा रहा सहारनपुर का किसान, एक पॉलीहाउस से किया था शुरूआतX जरबेरा फूल से…

Scroll to Top