Sports

Sehwag replies On Yuvraj questions Rohits chance to win World Cup like Dhoni Original Story | World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का खिताब होगा भारत के नाम! बना गजब का संयोग, फैंस हो जाएंगे खुश



ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. भारतीय सरजमीं पर वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है. भारतीय क्रिकेट फैंस को अपनी टीम से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम फैंस के भरोसे पर खरी उतर पाएगी? 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इस टूर्नामेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछा है, जिसका जवाब वीरेंद्र सहवाग ने काफी अच्छे से दिया है.
वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी2011 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया आखिरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) उस टीम का हिस्सा थे. युवराज सिंह ने X(पूर्व में ट्विटर) पर वर्ल्ड कप 2023 को लेकर एक ट्वीट किया, जिसपर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात रखते हुए भविष्यवाणी ने की है कि टीम इंडिया इस बार खिताब जीत सकती है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बनाई है. युवराज सिंह ने सवाल किया था कि क्या टीम इंडिया प्रेशर को गेम चेंजर में बदल पाएगी? इसके जवाब में सहवाग ने लिखा कि हम तूफान मचाएंगे.
युवराज सिंह के सवाल पर दिया ये जवाब
युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हम चाहते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में 2011 रिपीट हो, लेकिन 2011 में टीम इंडिया दबाव में चमकी थी. 2023 में फिर टीम इंडिया प्रेशर में है. क्या हमारे पास बाजी पलटने का पर्याप्त समय है. क्या हम इस प्रेशर का इस्तेमाल गेम चेंजर के तौर पर करेंगे.’ वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘आई बात प्रेशर की तो इस बार हम प्रेशर लेंगे नहीं. चैंपियंस की तरह प्रेशर देंगे! पिछले 12 साल में होस्ट टीम वर्ल्ड कप जीती हैं! 2011 में हम घर में जीते, 2015 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया जीती, 2019 में इंग्लैंड में इंग्लैंड जीती, 2023 में हम तूफान मचाएंगे.!
 
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 7, 2023

 
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 7, 2023
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल-
8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
 



Source link

You Missed

Rahul Gandhi Alleges Kerala CM Linked To Those Attacking Minorities
Top StoriesApr 4, 2026

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केरल के सीएम उन लोगों से जुड़े हैं जो अल्पसंख्यकों पर हमला करते हैं

अलप्पुझा (केरल) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में शासन करने वाली एलडीएफ…

Bellamkonda Sai Sreenivas to Marry Kavya Reddy on April 29 in Tirumala
Top StoriesApr 4, 2026

बेल्लमकोंडा साई स्रीनिवास 29 अप्रैल को तिरुमाला में कव्या रेड्डी से शादी करेंगे

बेलम्कोंडा साई स्रीनिवास की शादी की तैयारियां शुरू, जानें उनके वेडिंग फेस्टिवल के बारे में बेलम्कोंडा साई स्रीनिवास…

Artemis Astronauts Pass Half-Way Point on Way to Moon
Top StoriesApr 4, 2026

चंद्रमा की ओर जाने वाले आर्टेमिस अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने रास्ते में आधा बिंदु पार कर लिया है।

ह्यूस्टन: अर्टेमिस के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने योजनित चंद्र उड़ान के लिए अपने गंतव्य स्थान के बीच…

PBKS Captain Shreyas Iyer Fined for Slow Over Rate vs CSK
Top StoriesApr 4, 2026

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

चेन्नई: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी टीम के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026…

Scroll to Top