Sports

धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद, ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान| Hindi News



IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रौद्र रूप देखने को मिला है. महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऐसे ताबड़तोड़ छक्के लगाए, जिससे उन्होंने फैंस को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट जगत हैरान रह गया. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 19वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद डालने के लिए आए थे.कहानी अभी बाकी हैलाइव टीवी
धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया जिससे पूरे दर्शक अचानक से रोमांचित हो उठे. महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद के इस ओवर में 19 रन कूट दिए. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी में उनके पुराने दिनों की झलक देखने को मिली थी. महेंद्र सिंह धोनी ने खलील अहमद के इस ओवर में दो जबरदस्त छक्के ठोक दिए. महेंद्र सिंह धोनी ने इसके अलावा एक चौका भी लगाया था. चेपॉक स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे गूंज रहे थे. 
 (@just_jonny_20) May 10, 2023

(@User_Name_007) May 10, 2023

ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान
41 साल की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एंटरटेन किया. महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों में 20 रनों की तूफानी पारी खेली थी. धोनी की इस पारी में इस दौरान 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा था. महेंद्र सिंह धोनी ने ये पारी खेलकर मैच में बड़ा अंतर पैदा कर दिया और चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मैच 27 रनों से जीता. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी और कुशल कप्तानी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के मैच में बुधवार को 27 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ की दिशा में अगला कदम रख दिया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 167 रन बनाए, जिसमें धोनी ने नौ गेंद में 20 रन का योगदान दिया. जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और उसकी पूरी पारी में दस चौके भी नहीं लगे. उसके बल्लेबाजों ने सात चौके और चार छक्के लगाए. 



Source link

You Missed

Iran elected vice-chair of UN Charter Committee despite Israel criticism
WorldnewsFeb 19, 2026

इरान को यूएन चार्टर समिति के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया, इज़राइल ने आलोचना की

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद, ईरान को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर कमेटी का…

authorimg
Uttar PradeshFeb 19, 2026

रोबोट डॉग विवाद कैसे बना तिल का ताड़? गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने बताई वजह, कहा- हम गंभीर

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपना पक्ष रखा, कहा- शब्दों की चूक से भ्रम की स्थिति बनी गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने…

ABVP Protest Over Inter Hall Tickets
Top StoriesFeb 19, 2026

ABVP Protest Over Inter Hall Tickets

Hyderabad: Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) activists staged a protest at the Telangana Board of Intermediate Education (TGBIE)…

Scroll to Top