Uttar Pradesh

क्या यह धोनी का आखिरी IPL है ?… संन्यास को लेकर माही ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा



 

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अक्सर लोग उनसे सवाल जवाब करते रहते हैं. लेकिन लखनऊ में महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर चुप्पी तोड़ी. आपको बता दें लखनऊ सुपर‌ जायंट्स और और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता.

टॉस जीतने के बाद बतौर एंकर डैनी मॉरिसन ने उनसे सवाल किया और कहा कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच है जिसे वह पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं. तब महेंद्र सिंह धोनी ने माइक थामते हुए कहा कि ‘यह आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी है’. महेंद्र सिंह धोनी के इतना कहते ही पूरे स्टेडियम में उनके चाहने वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और खुशी जाहिर की. अपने इन्हीं शब्दों के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने यह भी साफ कर दिया कि वह फिलहाल संन्यास लेने नहीं जा रहे हैं और अगले सीजन में भी वह खेलते हुए जरूर नजर आएंगे. उनके फैंस के लिए यह एक बेहद बड़ी खुशखबरी है क्योंकि लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच होगा. इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे लेकिन लखनऊ में उन्होंने अपने संन्यास को लेकर बड़ी चुप्पी तोड़ी है और अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

Success Story : पत्रकार से बने IAS अफसर, ध्वस्त किया आजम खान का किला, जानें कौन हैं आंजनेय सिंह

VIDEO: स्कूली छात्रा का पीछा कर रहा था UP पुलिस का सिपाही, DGP ने लिया संज्ञान, सस्पेंड और गिरफ्तार

वीर सावरकर केस: राहुल गांधी मुश्किल में, कोर्ट ने यूपी पुलिस को दिए जांच का आदेश

UPSSSC Result : यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें कितना गया कटऑफ स्कोर

विराट कोहली और गौतम गंभीर बहस मामले में UP Police की एंट्री, ये ट्वीट खूब हो रहा वायरल

UP नगर निकाय चुनाव: डिंपल यादव ने जतायी गड़बड़ी की आशंका, बोलीं- प्रदेश में संविधान को कुचला जा रहा

CM योगी ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, बोले: अब कट्टा नहीं कलम से होती है आजमगढ़ की पहचान 

Lucknow Zoo: लखनऊ चिड़ियाघर में आया नन्हा मेहमान…पर पर्यटकों से अभी रखा जाएगा दूर

2024 से पहले BJP ने चौंकाया, UP निकाय चुनाव में 391 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, यह है प्लान!

लखनऊ में यहां पर लस्सी के मिलते हैं शॉट्स, पटियाला-पान और चॉकलेट लस्सी है फेमस

उत्तर प्रदेश

पूरे स्टेडियम में धोनी-धोनी सुनाई दिया

यूं तो लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ की टीम है, जो अपने होमटाउन में खेल रही है. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स और इसके खिलाड़ियों से ज्यादा लोगों के अंदर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर के दीवानगी नजर आई. पूरे स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की टीशर्ट उनके मुखौटे और उनके नाम के शोर सुनाई दिए. सबसे ज्यादा फैंस महेंद्र सिंह धोनी के ही स्टेडियम में दिखाई दिए. महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. यही वजह है कि पहली बार इकाना स्टेडियम पूरा फुल नजर आया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|Tags: Lucknow news, UP newsFIRST PUBLISHED : May 03, 2023, 21:57 IST



Source link

You Missed

Rising Drownings At Puri Beach In Odisha Spark Safety Concerns; Six Deaths In Three Months
Top StoriesApr 7, 2026

ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर तीन महीने में छह मौतों के बाद बढ़ते डूबने के मामलों ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ावा दिया है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के सबसे ज्यादा घूमने वाले तटीय स्थलों में से एक पुरी बीच पर समुद्र में नहाना…

Top StoriesApr 7, 2026

हैदराबाद की एडटेक कंपनी ने कॉग्नीचैंप शॉलरशिप का शुभारंभ किया है जिससे ध्यान मार्क्स से कॉग्निटिव इंटेलिजेंस पर केंद्रित हो

हैदराबाद: स्थानीय एडटेक स्टार्टअप कॉग्निटिव स्कोर.एआई ने “कॉग्नीचैंप इंडिया स्कॉलरशिप – तेलंगाना एडिशन” नामक एक नई पहल की…

Scroll to Top