Sports

Gujarat Titans: BCCI ने IPL चैंपियन के लिए खोला खजाना, हार्दिक की गुजरात टाइटंस पैसों से हुई मालामाल |IPL 2022 Gujarat titans champion rajasthan royals hardik pandya prize money RR



Gujarat Titans Champion: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से कमाल का खेल दिखाया. मैच के बाद गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जीतने के लिए बड़ी रकम मिली. 
गुजरात पर हुई इनामों की बारिश 
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया. टीम का ये पहला आईपीएल सीजन था, जिसमें उसने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. आईपीएल के 15वें सीजन के फाइनल को बाद गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले. वहीं, फाइनल में हारने वाली राजस्थान रॉयल्स को 13 करोड़ रुपये मिले. 
हार्दिक पांड्या ने जीता सभी का दिल 
आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन आईपीएल 2022 में खतरनाक खेल दिखाकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. हार्दिक ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से विरोधी टीमों में खौफ पैदा किया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल मैच चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं, 34 अहम रन भी बनाए. इसी वजह से उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला. हार्दिक के खतरनाक खेल की वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. 
2008-2022 : IPL चैंपियंस की लिस्ट
2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)
2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)
2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)
2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)
2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)
2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)
2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)
2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)
2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)
2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)
2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)
2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)
2021 : चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता को 27 रनों से हराया)
2022: गुजरात टाइटंस (राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया)



Source link

You Missed

Anthropic Ties Up with Broadcom, Google for AI Chips
Top StoriesApr 7, 2026

अन्थ्रोपिक ने ब्रॉडकॉम और गूगल के साथ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस चिप्स के लिए सहयोग किया है।

सैन फ्रांसिस्को: मंगलवार को एंथ्रोपिक ने घोषणा की कि उसने गूगल और ब्रॉडकॉम के साथ एक बड़े पैमाने…

91 Lakh Names Deleted From Bengal Electoral Rolls After Judicial Scrutiny Under SIR
Top StoriesApr 7, 2026

भारत में चुनावी नामावली में 91 लाख नाम हटाए गए, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद साइर (SIR) के तहत न्यायिक समीक्षा के बाद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन अभियान के बाद, चुनाव आयोग के अनुसार, लगभग 91 लाख मतदाताओं…

Scroll to Top